संभल, सितम्बर 30 -- Sambhal News: नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार देर रात घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक मौका पाकर घर में घुस गया और किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोपी ने किशोरी से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और मौका पाकर भाग गया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जुनैद निवासी सलारपुर कलां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...