Sambhal News: घर के बाहर खेल रही बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला
संभल, सितम्बर 19 -- Sambhal News: पंवासा ब्लॉक क्षेत्र के गांव छछैरा में शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेल रही नौ वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को काटकर घायल कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर उसे बचाया। परिजन घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। गांव छछैरा निवासी इसरार की नौ वर्षीय बेटी सोफिया शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के अचानक हमला करने से बच्ची घबरा गई और बचाव के लिए जोर-जोर से चीखने लगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आवारा कुत्तों के हमले से बच्चा घायल, कार्रवाई की मांग बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.