संभल, नवम्बर 14 -- Sambhal News: घने कोहरे के बीच शनिवार सुबह तेज रफ्तार बलेनो कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में सेंटमेरी स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा परिधि (15) और ई-रिक्शा चालक अरुण कुमार (30) घायल हो गए। छात्रा के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे नखासा थाना क्षेत्र में रुकनुद्दीन सराय गांव के पास हुआ। गांव लखौरी जलालपुर निवासी अरुण कुमार ई-रिक्शा से स्कूल के बच्चों को लेकर संभल जा रहे थे। उनके मुताबिक, ई-रिक्शा में आमतौर पर पांच से छह बच्चे सवार रहते हैं, लेकिन हादसे के समय उसमें केवल छात्रा परिधि ही बैठी थी। अरुण ने बताया कि घने कोहरे के कारण सामने से आ रही कार दिखाई नहीं दी। वह ई-रिक्शा धीमी गति से चला रहे थे, जबकि कार तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी जबरदस्त...