Sambhal News: ग्रीट एंड मीट अभियान के अंतर्गत 143 वाहनों पर कार्रवाई, दिया सुरक्षा का संदेश
संभल, जुलाई 21 -- Sambhal News: सड़क हादसों में कमी लाने और वाहन चालकों में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करने के उद्देश्य से ग्रीट एंड मीट अभियान के अंतर्गत जनपद के टोल प्लाजा पर प्रत्येक शनिवार और रविवार रात्रि 8 से 11 बजे तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से यातायात पुलिस एक्सप्रेस-वे एवं राष्ट्रीय राजमार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों का स्वागत कर उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दे रही है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को बताया गया कि एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश और निकास के समय केवल निर्धारित एंट्री एवं एग्जिट लेन का ही उपयोग करें। लेन बदलने से पहले अनिवार्य रूप से इंडिकेटर का प्रयोग करें। बिना संकेत दिए अचानक लेन बदलना गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। इसके साथ ही निर्धारित गति सीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.