Sambhal News: ग्राम पंचायतों से गायब मिले पंचायत सहायक, एडीओ पंचायत ने दिए सेवा समाप्ति के निर्देश
संभल, नवम्बर 22 -- Sambhal News: विकासखंड की ग्राम पंचायतों में सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को सहायक विकास अधिकारी ने कुढफतेहगढ क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक अनुपस्थित मिले, जबकि एक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी भी बिना अवकाश के गैरहाजिर पाया गया। एडीओ पंचायत सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को टीम के साथ पहुंच कर ग्राम पंचायत रतनपुर स्योंडारा, बिचेटा काजी, कुढ़फतेहगढ़ एवं सराय ज्वालापुरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कुढ़फतेहगढ़ में पंचायत सहायक रुमा यादव अपने कार्य पर उपस्थित मिलीं। वहीं रतनपुर स्योंडारा, बिचेटा काजी और सराय ज्वालापुरी में पंचायत सहायक नदारद मिले। ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.