Sambhal News: ग्रामीण की मौत के मामले में वन विभाग ने की जांच, मौके पर मिले गीदड़ के पदचिह्न
संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव निबौला निवासी ओमप्रकाश माथुर (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बुधवार को वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान टीम को मौके पर गीदड़ के पदचिह्न मिले, जबकि तेंदुए के पदचिह्न नहीं मिले। वन विभाग की जांच में गीदड़ के निशान मिलने से मामले में नया तथ्य सामने आया है। बता दें कि शनिवार देर रात ओमप्रकाश गांव के पास मोबाइल टावर के नजदीक घायल अवस्था में पड़े मिले थे। उनका सिर कुचला हुआ था और शरीर पर ब्लेड से कटे होने जैसे निशान थे। गंभीर हालत में उन्हें संभल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर 100 से अधिक चोटों के निशान मिले थे। शरीर पर जगह-जगह गहरे घाव होने के कारण ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.