संभल, सितम्बर 20 -- Sambhal News: विकासखंड संभल क्षेत्र के महराना गांव में गोवंश में लंपी बीमारी के मामले सामने आने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। बीमारी की चपेट में आने के बाद एक गाय की मौत हो गई। जबकि गांव में कई अन्य गोवंश में भी बीमारी के लक्षण बताए जा रहे हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों से ग्रामीणों में अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर डर बना है। क्षेत्र के महराना गांव निवासी यशपाल सिंह का गोवंश करीब 20 दिनों से बीमारी की चपेट में था। पशुपालक द्वारा लगातार उपचार कराने के बावजूद रविवार को गाय की मौत हो गई। इसके बाद गांव में बीमारी को लेकर चर्चा तेज हो गई। ग्रामीणों के अनुसार हरजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह और कृपाल सिंह के गोवंश में भी लंपी बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। वहीं भारतल सिरसी गांव निवासी धीरज सिंह के गोवंश में भी बीमारी के लक्षण स...