Sambhal News: गोंहत गांव में बुखार का कहर, स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगा 42 का किया परीक्षण
संभल, नवम्बर 27 -- Sambhal News: विकासखंड पंवासा के गोंहत गांव में जलभराव और जगह-जगह फैली गंदगी के चलते बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गांव में दर्जनों लोग बुखार की चपेट में हैं। घरों में मरीज होने से ग्रामीणों में बीमारी को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और शिविर लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में कुल 42 मरीज पहुंचे, जिन्हें जांच के बाद दवाइयां वितरित की गईं। गांव में काफी समय से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। जगह-जगह जमा गंदा पानी और साफ-सफाई का अभाव ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इसी बीच गांव में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। कई परिवारों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना देकर गांव में शिविर लगान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.