संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव पैंतिया माफी में शनिवार दोपहर घर में घुसकर गैस सिलेंडर चोरी कर रहे युवक को परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस दोनों को थाने ले जाने के बाद बाद छोड़ दिया गया। जिससे ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्र के गांव निवासी सोनू पाल पुत्र रामप्रसाद पाल के घर से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया और कमरे में रखा गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया। सिलेंडर ले जाने के बाद आरोपी दोबारा घर में घुसा। इसी दौरान परिवार के लोग वापस आ गए और ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना...