Sambhal News: गृह कलह में महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर
संभल, नवम्बर 9 -- Sambhal News: चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना बनियाठेर के अशोक नगर निवासी 35 वर्षीय मंजू पत्नी सुरेश कुमार की किसी बात को लेकर रविवार की देर रात पति से विवाद हो गया। जिसके चलते मंजू ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ी देख परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.