Sambhal News: गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: संत जोगा सिंह गुरुद्वारा भरतल सिरसी में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। पाठ के समापन पर विधि-विधान से अरदास कर भोग डाला गया। इसके बाद संगत को प्रसाद वितरित किया गया और गुरु का लंगर आयोजित हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में ज्ञानी उदित सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी का अर्थ समझाते हुए संगत को निहाल किया। उन्होंने गुरु की वाणी को जीवन में अपनाने और मानवता की सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु की शिक्षाएं मनुष्य को प्रेम, सेवा, सद्भाव और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.