Sambhal News: गुरु का सम्मान भारतीय संस्कृति का संस्कार
संभल, अक्टूबर 16 -- Sambhal News: शाश्वत शाखा भाविप के तत्वावधान में गुरुवार को चन्दौसी की न्यू सत्यम अकादमी में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के गुरुजनों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके योगदान, प्रतिभा एवं उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में शाखा सचिव डॉ. दुर्गा टंडन ने कहा, गुरु का सम्मान भारतीय संस्कृति का संस्कार है। मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का वंदन है। गुरु के प्रति श्रद्धा और ज्ञान के प्रति समर्पण ही सशक्त, संस्कारित एवं चरित्रवान राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गुरु वंदन ,छात्र अभिनंदन जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति आदर, अनुशासन, कृतज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.