Sambhal News: गुन्नौर में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
संभल, सितम्बर 17 -- Sambhal News: गुन्नौर। बबराला-रजपुरा मार्ग पर मंगलवार देर रात तेंदुए की चहलकदमी की चर्चा से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मेहुआ हसनगंज और विलेजा हाउस के पास सड़क पार करते हुए एक तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आई है। सड़क से गुजर रहे वाहन सवारों ने तेंदुए को सामने से जाते देखा तो कुछ देर के लिए उनके होश उड़ गए। घटना के बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद क्षेत्र में तेंदुए को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। रजपुरा की ओर से एक कार बबराला की तरफ आ रही थी। मेहुआ हसनगंज से आगे निकलते ही अचानक एक बड़ा जंगली जानवर सड़क पार करता दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Amroha News: नसीरपुर में दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत वाहन सवारों के अनुसार, करीब से देखने पर वह तेंदुआ नजर आया। अचानक सड़क पर तेंदुआ देखकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.