संभल, जुलाई 20 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव घुघईया में खेत में पानी न देने को लेकर ट्यूबवेल स्वामी से मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी ऋषिपाल पुत्र मलखान सिंह ने बताया कि वह अपने ट्यूबवेल पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के कालका प्रसाद, सुभाष, बालवीर और रामबहादुर (पुत्रगण ओमप्रकाश) वहां पहुंचे और खेत में पानी न देने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...