Sambhal News: गुन्नौर क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा, दो टीमें दिन-रात कर रहीं गश्त
संभल, अगस्त 26 -- Sambhal News: क्षेत्र के गांवों में इन दिनों तेंदुए की आहट से भारी दहशत का माहौल है। ईसमपुर डांडा के जंगल, गंगावास और गंगा किनारे के अन्य गांवों में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया है। तेंदुए की खबर फैलते ही ग्रामीणों में अपने बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है। ग्रामीणों के बढ़ते डर और सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने ईसमपुर डांडा गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। इसके साथ ही भोना नगला, असादपुर और आसपास के अन्य संवेदनशील गांवों में भी निगरानी बेहद तेज कर दी गई है। वन विभाग की दो टीमें दिन-रात इलाके में गश्त और सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हालांकि, वन अधिकारियों के मुताबिक अभी तक तेंदुए का कोई पुख्ता सुराग या पगचिह्न नहीं मिला है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.