Sambhal News: गाटा संख्या बदलकर बेच दिया प्लाट, दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज
संभल, अगस्त 20 -- Sambhal News: प्लाट के बैनामे में गाटा संख्या को लेकर सामने आए विवाद में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुराना डाकखाना रोड बहजोई निवासी मोहित कुमार और मुल्हैटा निवासी मीना देवी की शिकायत पर पुलिस ने दो सगे भाई सचेन्द्र कुमार और अंशुल कुमार निवासी दक्षिण बाजार बहजोई के खिलाफ कूटरचना, जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक उन्होंने 29 अप्रैल 2024 को गांव फतेहपुर शरीफनगर में 100 गज का प्लाट सुनीता पत्नी पदम सिंह से बैनामा कराया था। आरोप है कि सुनीता ने यह प्लाट पहले सचेन्द्र कुमार और अंशुल कुमार से खरीदा था। उस समय कराए गए बैनामे में प्लाट गाटा संख्या 41 में दर्शाया गया था। आरोप है कि बाद में जब खरीदारों ने जमीन के दस्तावेज और मौके की स्थिति की जानकारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.