Sambhal News: गांव में होने वाले हवन में शामिल होने गांव आ रहे बदायूं के ग्रामीण की हादसे में मौत
संभल, अक्टूबर 19 -- Sambhal News: जुनावई थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर नायरा पेट्रोल पंप के सामने रविवार को अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक विनेश कुमार दिल्ली से अपने गांव गुदनी (बिल्सी) में सोमवार को होने वाले हवन कार्यक्रम में शामिल होने लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही खुशियों वाले घर में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार, बिल्सी थाना क्षेत्र के गुदनी गांव निवासी विनेश कुमार (30) पुत्र ओमप्रकाश अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ दिल्ली के खोड़ा क्षेत्र में रहते थे। मृतक के बड़े भाई सत्यवीर सिंह ने बताया कि विनेश पहले एक बैंक में नौकरी करते थे, जो उन्होंने कुछ समय पहले छोड़ दी थी, जबकि उनकी पत्नी अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.