Sambhal News: गांव में घुसा तेंदुआ, भैंस के बच्चे पर किया हमला; नीलगाय के बच्चे को बनाया निवाला
संभल, अक्टूबर 14 -- Sambhal News: ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के काफूरपुर गांव में मंगलवार देर रात तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुआ गांव में घुसकर गांव के बाहरी छोर पर स्थित राविंद्र सिंह के मकान तक पहुंच गया। मकान की बाउंड्री न होने के कारण वह पशुशाला में घुस गया और भैंस के बच्चे पर हमला करने का प्रयास किया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह वहां से भागकर पास के गन्ने के खेत में जा छिपा। इसके बाद तेंदुए ने नीलगाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। ग्रामीण रविंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे पशुशाला में हलचल की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो तेंदुआ भैंस के बच्चे पर झपटा हुआ था। शोर मचाने और ग्रामीणों के एकत्र होने पर तेंदुआ वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन वह गन्ने के खेत में घुस गया।बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.