संभल, नवम्बर 19 -- Sambhal News: रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में गुरुवार को बंद पड़े मकान में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना की हकीकत जानने को फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटना की जांच को साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं पुलिस मामले की जच में जुटी गई है। पुलिस इस हत्या मानकर इस पर काम रही है। रजपुरा क्षेत्र के कस्बा गवां में बंद पड़े मकान में युवक का शव मिला। जिसकी पहचान दीपक 22 के रूप में हुई। बताया कि युवक शादियों में डीजे चलाने का काम करता है। मकान में उसकी भाभी विमलेश रहती है जो तीन दिन पहले अलीगढ़ के कासमपुर में अपने मायके गई थी। मकान में बाहर से ताला गया हुआ था। पुलिस इस मामले को फिलहाल हत्या मान रही है। ...