Sambhal News: गवां में डांसर युवक की संदिग्ध मौत, भाभी के बंद कमरे में लिहाफ से ढका मिला शव
संभल, नवम्बर 20 -- Sambhal News: रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शादी व अन्य पार्टियों में डांस करने वाले युवक का शव उसकी भाभी के बंद कमरे में बिस्तर पर लिहाफ से ढका मिला। चार दिन बाद मायके से लौटी भाभी ने जब बाहर से बंद कमरे का ताला खोला, तो अंदर शव देखकर उसके होश उड़ गए। मृतक की भाभी ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मामले में पुलिस ने एक महिला और मृतक के तीन साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कस्बा गवां निवासी दीपक (22) पुत्र कार्तिक शादी व अन्य कार्यक्रमों में डांस करने का काम करता था। उसका भाई संतोष जयपुर (राजस्थान) में कैटरिंग का काम करता है, जबकि दीपक घर में अपनी भाभी विमलेश के साथ रहता था। चार दिन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.