संभल, जुलाई 12 -- Sambhal News: गवां, संवाददाता। नगर पंचायत गवां ने रविवार को साप्ताहिक बाजार के दिन अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी श्वेतांक सारस्वत के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से मुख्य मार्ग पर बनी अवैध संरचनाओं को हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। कई व्यापारियों ने स्वयं ही अपनी दुकानों के आगे लगे टीनशेड और नालों पर रखे स्लैब हटाने शुरू कर दिए। जबकि नगर पंचायत की टीम ने भी बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया।साप्ताहिक बाजार होने के कारण कार्रवाई का सबसे अधिक असर फुटपाथ और पटरी पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों पर पड़ा। सब्जी, कपड़ा और अन्य सामान बेचने वाले कई दुकानदार बिना बिक्री किए ही वापस लौट गए। खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को भी जरूरी सामान के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। कार्रवाई के ...