Sambhal News: गन्ना काटने को लेकर विवाद, फरसे से हमला कर मां-बेटी को किया घायल
संभल, नवम्बर 3 -- Sambhal News: गांव रामपुर खादर में खेत में गन्ना काटने को लेकर हुए विवाद में रिश्तेदारों ने मां-बेटी पर फरसे से हमला कर दिया। दोनों के सिर में चोटें आई हैं। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी लज्जावती पत्नी ओमपाल ने पुलिस को बताया कि वह चचेरे ससुर हरनारायण की छह साल से देखभाल कर रही थी। हरनारायण ने उसे कुछ बीघा जमीन दी थी। एक नवंबर को वह बेटी स्वाती के साथ खेत में गन्ना काट रही थी। तभी जेठ के बेटे कुबेर और गौरव वहां पहुंच गए। गाली-गलौज के बाद दोनों ने फरसे से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि कुबेर और गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.