संभल, सितम्बर 14 -- Sambhal News: गणेश चौथ मेला शनिवार से शुरू हो गया है। पांच धर्मों के प्रतिनिधियों ने फीताकाट और एसडीएम आशुतोष तिवारी, सीओ विवेक जावला और पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने गेट पूजन कर गणेश मेले का शुभारंभ किया था। मेले में सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मेला शुरू होने से पहले शनिवार को एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मेले के दूसरे ही दिन जेबकतरों के सक्रिय होने से श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। मेले के दूसरे दिन ही उचक्कों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए नगर के साईं लोक कालोनी फेज-2 निवासी पूर्व प्रधानाचार्य दृगपाल सिंह की जेब से मोबाइल चोरी कर लिया। यह भी पढ़ें- Simdeg...