Sambhal News: गणेश चतुर्थी पर भक्ति में डूबीं महिलाएं, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
संभल, सितम्बर 15 -- Sambhal News: हयातनगर स्थित ओपीएल पब्लिक स्कूल में श्री वार्ष्णेय वेलफेयर समिति सरायतरीन-हयातनगर की ओर से गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने भगवान श्री गणेश के भजनों और कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गणेश स्वरूप में सजे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों के दौरान कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। सांयकाल भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। यह भी पढ़ें- Chatra News: गणेशोत्सव आज से, चार दिनों तक गूंजेगा 'गणपति बप्पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.