Sambhal News: गणेशपुर में फिर महिला को सांप ने डसा, ग्रामीणों में दहशत
संभल, अगस्त 10 -- Sambhal News: तहसील क्षेत्र के गणेशपुर गांव में सर्पदंश की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक सप्ताह के भीतर मासूम समेत कई लोगों को सांप डस चुका है। इनमें एक मासूम की उपचार के दौरान मौत भी हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार सुबह बच्चों के साथ गली में घूम रही एक महिला को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी वाहन से चन्दौसी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी राजू की पत्नी पूजा शनिवार को अपने मायके आई थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ गली में घूम रही थी। इसी दौरान अचानक सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया। करीब एक घंटे बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन आनन-फानन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.