संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के असदपुर गंगा घाट पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मवेशी चराने गए तीन किशोर गंगा नदी के गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो किशोरों को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि एक 10 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस और गोताखोरों की टीम किशोर की तलाश में जुटी रही। असदपुर गांव निवासी सुमित कुमार (10 वर्ष) पुत्र दिनेश कुमार, देवू (11 वर्ष) पुत्र बीरपाल और विकास (12 वर्ष) पुत्र वीरेश मंगलवार को असदपुर गंगा घाट के पास मवेशी चराने गए थे। बताया गया कि चरते हुए कुछ पशु गंगा नदी के दूसरी ओर पहुंच गए। उन्हें वापस लाने के लिए तीनों किशोर गंगा में उतर गए। इसी दौरान अचानक तेज बहाव और गहरे पानी में जाने के कारण तीनों किशोर नदी की धारा में बहने लगे। हादसा देख आसप...