Sambhal News: गंगा भूमि के अवैध पट्टों पर डीएम कोर्ट सख्त, 120 मामलों में आदेश सुरक्षित
संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव असदपुर और सुलेखा में गंगा नदी की भूमि पर किए गए कथित अवैध पट्टों के मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की अदालत में चल रही सुनवाई में अब तक करीब 120 मामलों की सुनवाई पूरी कर आदेश सुरक्षित रख लिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि इन मामलों में इसी सप्ताह आदेश जारी हो सकते हैं। डीएम कोर्ट में लगी करीब 20 से 25 फाइलों में आपत्ति दर्ज कराने वाले संबंधित लोग सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण इन मामलों में आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। प्रशासन अब इन मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
सुनवाई के दौरान की गई कार्रवाई सोमवार को जिलाधिकारी न्यायालय में असदपुर और सुलेखा गांव से जुड़े 22 पट्टों के माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.