Sambhal News: गंगा की धार हुई तेज, राजघाट में आरती स्थल की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी
संभल, सितम्बर 7 -- Sambhal News: बबराला, संवाददाता। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ राजघाट में नदी का रौद्र रूप दिखाई देने लगा है। तेज बहाव के चलते गंगा की धारा आरती स्थल की सीढ़ियों तक पहुंच गई है। घाट का निचला हिस्सा पानी में डूब गया है। नदी के बढ़ते वेग को देखकर श्रद्धालुओं और तटवर्ती ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि नरौरा बैराज पर गंगा का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। नरौरा से रविवार सुबह छह बजे जारी बुलेटिन के अनुसार बैराज पर डाउनस्ट्रीम जलस्तर 177.82 मीटर दर्ज किया गया। यहां डेंजर लेवल 178.765 मीटर निर्धारित है। इस तरह गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 0.945 मीटर नीचे है। इस दौरान जलप्रवाह 96,219 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में एक मिलीमीटर बारिश हुई। उधक राजघाट में बढ़े जलप्रवाह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.