Sambhal News: गंगा किनारे बेपरवाही पड़ रही भारी, डेढ़ महीने में छह जिंदगियां डूबीं
संभल, जुलाई 19 -- Sambhal News: जिले में गंगा घाटों पर सुरक्षा इंतजामों की कमी लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। बीते डेढ़ महीने में गंगा में डूबने से छह लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रमुख घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। राजघाट, सिसौना डांडा समेत जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर पूर्णिमा, अमावस्या और प्रत्येक रविवार को हजारों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं। भारी भीड़ के बावजूद अधिकांश घाटों पर गोताखोरों, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू बोट, चेतावनी संकेतक और सुरक्षा कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गहरे पानी और तेज बहाव वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड भी पर्याप्त संख्या में नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में श्रद्धालु अनजाने में गहरे पानी में चले जाते हैं और हादसों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.