Sambhal News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, बझांगी गांव के स्कूल तक पहुंचा पानी
संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही झमाझम बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। गंगा के उफान पर आने से जुनावई क्षेत्र के तटीय गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। कई गांवों के जंगल और खेत जलमग्न हो गए हैं। जिससे किसानों की खड़ी फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी है। तहसील क्षेत्र के गांव बझांगी में गंगा का पानी गलियारे के रास्ते होते हुए प्राथमिक विद्यालय के बेहद नजदीक तक पहुंच गया है। वहीं गांव निवासी देवेंद्र और रायबहादुर की निचले इलाके में बनी पशुशालाएं भी जलमग्न हो गई हैं। पशुओं के चारे, देखभाल और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो गांव के रिहायशी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.