Sambhal News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, बझांगी गांव की गलियों तक पहुंचा बाढ़ का पानी
संभल, अगस्त 1 -- Sambhal News: पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा के तटीय इलाकों में दिखाई देने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जुनावई ब्लॉक के बझांगी गांव की गलियों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गांव के मुख्य रास्तों में जलभराव होने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई है, जबकि घरों तक पानी पहुंचने की आशंका से लोग चिंतित हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ का पानी गांव के मुख्य गलियारों से होते हुए पंडित मुकेश शर्मा के घर के दरवाजे तक पहुंच गया है। वहीं किशन पाल, नवाब सिंह और रायबहादुर की पशुशालाओं के सामने भी पानी भर गया है। गलियों में पानी भरने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों और पशुओं के लिए चारा लाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 यह भी पढ़ें- उफनती गंगा ने बढ़ाई चिंता, कई गांवों के खेतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.