Sambhal News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से बझांगी गांव में घुसा पानी, ग्रामीण चिंचित
संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी ने जुनावई क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बांध के अंदर बसे गंगा किनारे के गांवों की ओर बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। रघुपुर पुख्ता, मेंगरा, सालिंग की मढ़इयां, बझांगी, उदिया नगला और तोतापुर समेत कई गांवों के खेत-खलिहान पानी में डूब गए हैं। खेतों में पानी भरने से किसानों की मक्का, बाजरा, धान और गन्ने की खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण ग्रामीणों को आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि गंगा का पानी इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। फसलें डूबने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की चिंता भी बढ़ गई है। उदिया नगला और बझांगी गांव के संपर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.