Sambhal News: गंगा एक्सप्रेस वे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 12 घायल
संभल, नवम्बर 6 -- Sambhal News: बहजोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह तड़के मजदूरों से भरी महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 12 लोग घायल हो गए। सभी को यूपीडा एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नौ घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव डाढ़ोल के सामने हुआ। मेरठ से प्रयागराज की ओर जाने वाली लेन पर खंभा नंबर 117 के पास मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। बताया गया कि वाहन में करीब 30 लोग सवार थे। सभी हरियाणा के करनाल में मजदूरी करते हैं और दीपावली के त्योहार पर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.