Sambhal News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर नीलगाय को बचाने में पलटी डबल डेकर बस, 20 यात्री घायल
संभल, अक्टूबर 29 -- Sambhal News: बहजोई थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में बस चालक समेत बिहार के करीब 20 यात्री घायल हो गए। चीख पुकार मच गई। बस में सवार 100 से अधिक यात्री दीपावली का पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे थे। पुलिस व यूपीडा की टीम ने एम्बुलेंसों से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं अन्य यात्रियों को खिरनी टोल पर पहुंचाया, वहां से उन्हें अन्य वाहनों से उनके घरों को भेजा गया। बिहार के सुपौल, दरभंगा, पूर्णिया और सीतामढ़ी समेत अन्य स्थानों के लोग परिवार के साथ मंगलवार शाम को पटियाला से दीपावली पर्व मनाने के लिए घर जाने के लिए डबल डेकर बस में सवार होकर निकले थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे बस बहजोई थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.