Sambhal News: गंगावास के जंगल में नीलगाय का शिकार करता दिखा तेंदुआ
संभल, अक्टूबर 23 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव गंगावास के जंगल में बुधवार सुबह तेंदुए ने नीलगाय को शिकार बना लिया। तीन नंबर बांध के किनारे खेत में जुताई कर रहे किसान टीटू यादव ने तेंदुए को नीलगाय खाते देखा तो वह घबरा गया और गांव की ओर दौड़ पड़ा। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक माह पहले तेंदुआ एक ग्रामीण की छत पर पहुंच गया था। इससे पहले वह गांव के किनारे एक गाय के बछड़े को भी निवाला बना चुका है। मंगलवार रात बबराला थाना क्षेत्र के मेहुआ हसनगंज के पास गवां-बबराला मार्ग पार करते हुए भी तेंदुआ दिखाई दिया था। यह भी पढ़ें- Sambhal News: रजपुरा हाईवे पर दिखा तेंदुआ, दहशत इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लगातार अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखाई देने से गंगा किनारे बसे गांवों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.