Sambhal News: खेत से मिट्टी उठाने को लेकर विवाद, किसान को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार
संभल, अक्टूबर 29 -- Sambhal News: थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव शाहपुर सिरपुड़ा में खेत से मिट्टी उठाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि खेत से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर आरोपी ने किसान को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव शाहपुर सिरपुड़ा निवासी राजवीर सिंह पुत्र रामसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 1:10 बजे उनके खेत के पड़ोस में रहने वाले थान सिंह पुत्र उमराव, निवासी गांव भटपुरा, थाना ऐंचौड़ा कम्बोह, उनके खेत से मिट्टी उठाकर अपने खेत में मेड पर डाल रहे थे। राजवीर सिंह के अनुसार, जब उन्होंने थान सिंह से अपने खेत से मिट्टी न उठाने को कहा तो आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित की टांग में फावड़ा मार दिया व गाली-गलौज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.