Sambhal News: खेत में चारा काटने गई किशोरी से छेड़छाड़, केस दर्ज
संभल, अगस्त 8 -- Sambhal News: गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर चारा काटने गई किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी अपनी मां के साथ खेत पर गई थी। कुछ देर बाद मां घर वापस लौट आई, जबकि किशोरी खेत पर ही रुक गई। आरोप है कि किशोरी को अकेला पाकर गांव के ही एक युवक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर पास के खेत में मौजूद उसके चाचा मौके पर पहुंच गए। परिजनों को आता देख आरोपी युवक वहां से भागने लगा। गुन्नौर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना के संबंध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.