संभल, अगस्त 4 -- Sambhal News: रहोली रोड स्थित फार्म हाउस पर चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग को सोमवार की रात सांप ने डस लिया। फार्म हाउस संचालक ने निजी वाहन से बुजुर्ग को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र मोहम्मद नगर कस्बा निवासी हेमराज(65) पुत्र चुन्नीलाल क्षेत्र के ही रहोली रोड स्थित एक फार्म हाउस में सोमवार की रात आठ बजे चौकीदारी करते समय बुजुर्ग के सीधे हाथ में सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर फार्म हाउस संचालक कासिम निजी वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उपचार के लिए उसे भर्ती कर लिया। हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...