Sambhal News: खेत की मेंढ़ काटने का विरोध करने पर महिला को पीटा, घायल
संभल, नवम्बर 7 -- Sambhal News: ऐचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव बाबूखेड़ा निवासी नसीम पत्नी छिद्दा ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने खेत पर गई थी। उसके खेत के बराबर में गांव के ही कमरुद्दीन पुत्र अकबर का खेत है। दोनों खेतों की मेढ़ एक ही है। आरोप है कि कमरुद्दीन मेढ़ को काट रहा था। जब नसीम ने इसका विरोध करते हुए मेढ़ काटने से मना किया तो आरोपी आगबबूला हो गया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। जिससे महिला घायल हो गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: खेत की मेढ़ काटने का विरोध करने पर महिला को बेरहमी से मारपीट कर किया घायल पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.