Sambhal News: खुले नाले में गिरकर दो साल की मासूम की मौत, पुलिया के नीचे फंसा मिला शव
संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: संभल सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में खुले नाले ने दो साल की मासूम की जान ले ली। वह बुधवार दोपहर घर के बाहर खेलते समय नाले में गिर गई। देर शाम तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस और नगर पालिका की टीम ने घर के पास नाले में तलाश शुरू की। बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि के बाद करीब 2:30 बजे घर से चंद कदम की दूरी पर पुलिया के नीचे नाले में फंसा बच्ची का शव बरामद हुआ। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने की तलाश शहर के मोहल्ला चौधरी सराय में तकिये वाली मस्जिद के पास रहने वाला शहजाद मजदूरी करता है। बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.