Sambhal News: खिरनी से खुलेगी शिक्षा की नई उड़ान, अब गांव में गूंजेगी केंद्रीय विद्यालय की घंटी
संभल, अगस्त 31 -- Sambhal News: जिले के बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अब केंद्रीय विद्यालय सिरसी में नहीं, बल्कि खिरनी गांव में खुलेगा। इसके लिए गांव में 1.342 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है। खास बात यह है कि जिस जमीन पर पहले सीएम मॉडल स्कूल स्थापित करने की योजना थी, उसी भूमि पर केंद्रीय विद्यालय खोलने की कवायद आगे बढ़ी है। केंद्रीय विद्यालय को खिरनी में स्थापित करने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। मुख्यमंत्री के समक्ष भी इस मांग को रखा गया था। इसके बाद शासन और प्रशासन स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ी और अब खिरनी गांव में विद्यालय के लिए जमीन को लेकर स्थिति लगभग साफ हो गई है।सिरसी से बदला ठिकाना, खिरनी को मिला मौकापहले केंद्रीय विद्यालय के लिए सिरसी में जमीन देखी जा रही थी, लेकिन अब विद्यालय को खिरनी गांव में स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.