Sambhal News: खिड़की का जाल तोड़कर किसान के घर घुसे चोर, नौ लाख का माल समेट ले गए
संभल, सितम्बर 4 -- Sambhal News: रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ब्यौरा में चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। परिवार के लोग आंगन में सोते रहे और चोर पीछे की दीवार में लगी खिड़की का जाल तोड़कर घर में दाखिल हो गए। चोर अलमारी में रखी 40 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने चोरी में करीब नौ लाख रुपये का नुकसान होने की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव ब्यौरा निवासी भोले पुत्र रामवीर का मकान गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बढ़ौली गांव में चोरों ने किसान के घर से 50 हजार नगद व लाखों के जेवर चुराये रोजाना की तरह भोले और उनके परिवार के लोग रात में मकान के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर पीछे की ओर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.