संभल, अक्टूबर 23 -- Sambhal News: असमोली विकासखंड के गांव खासपुर में शुक्रवार, 23 अक्टूबर की देर रात आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रावण के पुतले का दहन होते ही मैदान जयकारों से गूंज उठा। राम-रावण युद्ध का मंचन देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। वहीं, रामलीला मैदान में लगे मेले में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के गांव खासपुर में हर साल की तरह इस बार भी रावण दहन कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। यह भी पढ़ें- Araria News: प्रभु श्रीराम के शौर्य और मर्यादा के दृश्यों ने जनसमूह को किया अभिभूत इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रावण दहन अहंकार, अन्याय और बुरा...