संभल, अक्टूबर 19 -- Sambhal News: क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों में खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर हुई संयुक्त जांच में एनपीके खाद के 27 बैग कम मिलने का मामला सामने आया है। स्टॉक में अनियमितता पाए जाने पर रिबाड़ा साधन सहकारी समिति के सचिव महेश चंद्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर 16 अक्टूबर को गुन्नौर के तहसीलदार रवि सोनकर, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अनुज कुमार और सहकारिता विभाग के एडीसीओ वीरेंद्र कुमार ने रिबाड़ा और नगला अजमेरी साधन सहकारी समितियों की संयुक्त जांच की। अधिकारियों ने पीओएस मशीन में दर्ज खाद वितरण के विवरण का मौके पर उपलब्ध स्टॉक से मिलान किया। सत्यापन के दौरान एनपीके खाद के 27 बैग कम पाए गए। ...