Sambhal News: खाद की ओवररेटिंग और टैगिंग की तो शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई
संभल, अक्टूबर 10 -- Sambhal News: खाद के लिए किसानों को भटकना न पड़े और वितरण में मनमानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने शुक्रवार को कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को खतौनी के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद की निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने और अनावश्यक टैगिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित व्यवस्था की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने सहकारिता विभाग की ओर से खाद के आवंटन और पुनः आवंटन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खाद के आवंटन में पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को जरूरत के अनुसार खाद मिल सके। आवंटित खाद का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.