Sambhal News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए नमूने
संभल, अगस्त 22 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने बीमार हुए परिवार के सदस्यों का हाल जाना और इसके बाद संबंधित दुकान पर पहुंचकर नूडल्स के पैकेटों की जांच की। विभाग ने एक पैकेट सील कर उसका नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। गांव निवासी ज्ञान सिंह पुत्र पूरन सिंह ने बताया था कि बुधवार रात पड़ोसी दुकानदार से नूडल्स के पैकेट खरीदकर घर पर बनाए गए थे। इन्हें खाने के कुछ देर बाद परिवार के पांच लोगों को उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर पहले घरेलू उपचार कराया गया, लेकिन आराम नहीं मिलने पर निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.