Sambhal News: खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
संभल, अक्टूबर 23 -- Sambhal News: कस्बा जुनावई के साप्ताहिक बाजार में गुरुवार रात श्री श्याम सेवा समिति के सौजन्य से हारे का सहारा खाटू श्याम बाबा का पांचवां संकीर्तन दरबार सजाया गया। बाबा के दर्शन और भजनों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक भक्ति की रसधारा बहती रही और पूरा वातावरण श्याममय हो गया। संकीर्तन के दौरान बाबा का दरबार आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालु हाथों में गुलाब के पुष्प लेकर दरबार में पहुंचे और बाबा के चरणों में फूल अर्पित कर शीश झुकाया। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। बाबा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिला, पुरुष और युवाओं ने श्रद्धा के साथ संकीर्तन में भाग लिया। कार्यक्रम में वृंदावन से पहुंचे भजन गायक मौजी बाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.