Sambhal News: खरपतवार नष्ट करने को किया स्प्रे, 12 बीघा धान की फसल झुलसी
संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए किया गया दवा का छिड़काव एक किसान के लिए भारी पड़ गया। स्प्रे के अगले ही दिन खेत में पहुंचने पर किसान के होश उड़ गए, जब उसने देखा कि उसकी करीब 12 बीघा धान की फसल झुलस गई है। इससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कृषि विभाग से करते हुए दवा की गुणवत्ता की जांच और उचित मुआवजे की मांग की है। तहसील क्षेत्र के गांव कैली पतरासी निवासी किसान प्रेमशंकर यादव ने बताया कि धान की फसल में उगे खरपतवारों को नष्ट करने के लिए उन्होंने क्षेत्र के एक कृषि आदान विक्रेता से खरपतवार नाशक दवा खरीदी थी। निर्धारित तरीके से खेत में दवा का छिड़काव कराया गया, लेकिन अगले दिन जब वह खेत पर पहुंचे तो फसल की पत्तियां झुलसी हुई दिखाई दीं।
किसान की शिकायत देखते ही दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.