Sambhal News: खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नौ डंपर पकड़े
संभल, सितम्बर 3 -- Sambhal News: बनियाठेर थाना क्षेत्र में बुधवार को खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने थाना बनियाठेर के सामने अभियान चलाकर नौ डंपरों को पकड़ लिया। सभी डंपरों को जांच के बाद थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बुधवार सुबह जिला खनन अधिकारी शिवम कुमार के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने थाने के पास पर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान उत्तराखंड के काशीपुर की ओर से बालू, बजरफुट और बजरी जैसी खनन सामग्री लेकर आ रहे डंपरों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए जाने पर विभाग ने नौ डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 3 हजार सीएफटी बालू का अवैध भंडारण , 8 पर केस, 40 लाख का जुर्माना टीम ने पकड़े गए सभी डंपरों को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.