Sambhal News: खनन के डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर,घायल
संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: कैला देवी थाना क्षेत्र के संभल-आदमपुर रोड पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार खनन के डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नखासा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भंडा निवासी अरविंद मंगलवार शाम बाइक पर सवार होकर संभल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सौंधन से निकलकर सूखा तालाब के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे खनन एक डंपर ने उसे सामने से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर ही डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां घायल का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.